फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्रवासियों को मिली दिल्ली-जैसलमेर के लिए नई रेलगाड़ी की सौगात

Thu, 05 Oct 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के लोगों को दिल्ली-जैसलमेर के लिए प्रतिदिन चलने वाली एक ट्रेन के रूप में एक नई सौगात मिली है। रुणिचा एक्सप्रेस के नाम से चलाई गई ट्रेन जैसलमेर से दिल्ली और दिल्ली से जैसलमेर के लिए प्रतिदिन संचालन करेगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को जैसलमेर से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया है। इस एक्सप्रेस ट्रेन को आठ अक्तूबर से नियमित संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04088 जैसलमेर-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा जैसलमेर से 11.10 बजे रवाना हुई। गाड़ी संख्या 04087 शुक्रवार 6 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह 08.55 बजे रवाना होगी। जोकि अगले दिन सुबह 4 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14088 सात अक्तूबर को जैसलमेर से 19.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 8 अक्तूबर से उक्त गाड़ी नियमित रूप से निर्धारित समय पर संचालन करेगी।
- गाड़ी इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस गाड़ी दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, राई का बाग, जोधपुर, मारवाड़ लोहावट, फलौदी, रामदेवरा व आशापुरा गोमट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

- दिल्ली के लिए सुबह 7.25 बजे पहुंचेगी नारनौल
स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त एक्सप्रेस गाड़ी जैसलमेर से चलकर दिल्ली की ओर जाते समय नारनौल स्टेशन पर सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी, जोकि दो मिनट रुकने के बाद 7:27 पर यह दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार दिल्ली से चलकर जैसलमेर की ओर जाते समय उक्त गाड़ी सुबह 11:30 बजे नारनौल पहुंचेगी तथा 11:32 पर जैसलमेर के लिए रवाना होगी।
- दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा
नारनौल क्षेत्र में प्रतिदिन अनेक संख्या में व्यापारी व लोग दिल्ली व गुरुग्राम आवागमन करते हैं। मगर नारनौल स्टेशन से प्रतिदिन नाममात्र गाड़ियों का ही दिल्ली के लिए संचालन होता है। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को या तो बस या फिर अपने निजी वाहन से दिल्ली जाना पड़ता है। ऐसे में प्रतिदिन दिल्ली के लिए रेल सेवा वह भी सुबह के समय संचालित करने से यात्रियों को लाभ मिलेगा, क्योंकि सुबह के समय ही अधिक लोग दिल्ली के तरफ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें