फोटो 8 नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग।स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। सैनी धर्मशाला में रविवार को डॉ. राजेंद्र सैनी के सम्मान में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश सचिव बनने पर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सैनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने डॉ. सैनी के सामाजिक योगदान और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही समाज की एकता और सरकार में अधिक भागीदारी पर जोर दिया।