फोटो 1सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय सैनी सभा के सदस्य व अन्य।स्रोत:प
नारनौल। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की जिला इकाई ने शुक्रवार को सैनी धर्मशाला में सम्मान व नियुक्ति समारोह आयोजित किया। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सैनी के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार हुआ। मानसिंह सैनी और अशोक कटारिया को जिला उपाध्यक्ष, मोहर सिंह सैनी और रविंद्र सैनी को जिला सचिव व नरवर सिंह सैनी और राजू सैनी को जिला कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी ने समाज के उत्थान के लिए एकजुटता का आह्वान किया। प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। संवाद