महेंद्रगढ़ में बीजेपी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई देते कार्यकर्ता---स्रोत-
महेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर के संगठनात्मक को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक वीरवार को महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी महेंद्रगढ़ द्वारा विधानसभा के सभी चार मंडलों के अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त कर दिए। चुनाव अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश यादव पटीकरा, सुरेश यादव की देख रेख में महेंद्रगढ़ विधानसभा के मंडल चुनाव को पूरा किया गया। महेंद्रगढ़ शहर मंडल से संदीप बचीनी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया, पाली मंडल से दीपिका सरपंच मंडल अध्यक्ष नियुक्त की गई, नांगल सिरोही मंडल से अशोक यादव, सतनाली मंडल से बेबी राजपूत को नियुक्त किया गया।। नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रधान और विशेष रूप से हलके के विधायक कंवर सिंह यादव का धन्यवाद किया। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुरेश पटिकरा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, विजय खेड़ा, अजय खेड़ा, अभय सिंह बचीनी, कैप्टन सुरेश माजरा, कृष्ण सरपंच देवनगर, राजदीप माजरा, प्रदीप लावण, मुना शेखावत सतनाली, दीवान शेखावत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।