नारनौल। जिले के किसानों के लिए पीएम-कुसुम योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर ऊर्जा पंप लगवाने का एक सुनहरा अवसर है।अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक किसान 25 से 29 दिसंबर तक हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी की 12 विभिन्न श्रेणियों में सोलर पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चयन की प्रक्रिया परिवार की वार्षिक आय और भूमि धारण के आधार पर निर्धारित की जाएगी। प्रशासन द्वारा बिजली आधारित नलकूप कनेक्शन के मौजूदा आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद