फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: 21 तालाबों की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे 8.83 करोड़ रुपए

Sun, 19 Feb 2023 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना के तहत जिले के 29 तालाबों की सूरत बदली जाएगी। फिलहाल पंचायती राज विभाग द्वारा 21 तालाबों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इनमें से एक तालाब का काम पूरा हो चुका है और 15 जगह इनका काम चल रहा है जबकि 13 गांवों में अभी काम शुरू नहीं हुआ है। इसमें से 5 गांवों में तालाबों के लिए टेंडर लगाया हुआ है, जो 21 फरवरी को खोले जाएंगे। इसके अलावा द हरियाणा पोंड एंड वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट अथॉरिटी से भी 7 तालाबों पर काम की अनुमति मिलना बाकी है।
साथ ही बजट भी आना बाकी है। इसके अलावा एक गांव के तालाब का एस्टीमेट पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है। फिलहाल 21 तालाबों के लिए 8 करोड़ 83 लाख 29 हजार रुपए का बजट जारी किया गया है। यहा बतादें कि अमृत सरोवर योजना के तहत पंचायती राज विभाग, ग्राम पंचायत व जिला परिषद द्वारा काम करवाया जा रहा है। पिछले दो साल से पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के कारण पंचायत द्वारा यह काम शुरू नहीं हो पाया है। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों की सफाई कर इनमें साफ पानी का प्रबंध करना है। इसके तहत ग्रे-वाटर प्रबंधन योजना, हरियाणा तालाब जल प्रबंधन प्राधिकरण, मनरेगा व पंचायती राज विभाग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा श्रमदान व सीआरएस के तहत काम किया जा रहा है। इसमें तालाब प्राधिकरण द्वारा तालाब के लिए नाले का निर्माण, खोदाई व निर्माण कार्य आते हैं। इसके अलावा वन विभाग द्वारा पौधारोपण किया जाता है। लघु सिचाई विभाग द्वारा गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किया जाता है और सिचाई विभाग द्वारा साफ पानी की व्यवस्था की जाती है।

5 गांवों के 21 फरवरी को खुुलेंगे टेंडर
पंचायती राज विभाग द्वारा टेंडर लगाकर इन गांवों में तालाबों पर काम कराया जा रहा है। पांच गांवों के तालाब के काम के लिए 21 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इसमें अगीहार, धनौंदा, पथैरा, बैरावास, पाली गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


किस गांव के तालाब पर कितनी राशि होगी खर्च
अटैली ग्रामीण-37.43
बजार-44.45
बैगपुर-43.86
चंदपुरा-37.08
गनीयार-111.67
गाहरीरूथल-42.07
सुजापुर-18.18
अगीहार-45.81
बेवल (डर्टी वाटर तालाब)-37.57
बेवल (पिराग वाला तालाब)-17.47
धनौंदा-47.84
पथैरा-28.36
बैरावास-31.68
बसाई-42.75
जैसावास-30.54
पाली-34.02
बलाह खुर्द-44.75
गहली-61.21
सिलारपुरमहता-45.28
बरदा-31.02
सतनाली-69.55
कलवारी-36.65


जिले में तालाबों की स्थिति
साफ तालाब 429
प्रदूषित व ओवरफ्लो 56
प्रयोग रहित 166
पशुओं के लिए 538
सिंचाई के लिए 5
मत्स्य पालन के लिए 122
सूखे 287
धार्मिक 45
ऐतिहासिक 7

जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत काम चल रहा है। इन तालाबों से जहां स्वच्छ पानी मिलेगा, वहीं भूजल के स्तर में भी सुधार होगा। सरकार की यह बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है।
-नारायण दत्त, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें