फोटो संख्या:76- निजी कंपनी का निरीक्षण करते एसडीएम अमित कुमार--संवाद
कनीना। कनीना कस्बावासियों ने कस्बे में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियां को बंद करने की मांग नगर पालिका प्रशासक एसडीएम अमित कुमार कनीना से की है। कस्बावासी सुखबलविंद्र, ऋषिराज, रविराज, मांगेराम, मंजू देवी, सुक्रमपाल ने नगर पालिका प्रशासन को दी लिखित शिकायत में कहा कि एक निजी कंपनी के कारण वार्ड 13 में प्रदूषण बढ़ गया है। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर धूल, धुंआ के गुब्बार और बदबू फैली रहती है। उन्होंने बताया इससे पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड वासियों का आरोप है की निजी कंपनी तय नियमों का पालन नहीं कर रही है। वहीं नगर पालिका प्रशासक एसडीएम अमित कुमार ने भी मौके का मुआयना किया है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से बढ़ते प्रदूषण, धूल, धुंआ से निजात दिलाने की मांग की है।