फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किशोरियों को एचपीवी टीका लगवाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बुचौली के उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को टीकाकरण शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान और महिला स्वास्थ्य कर्मी सोनू ने दो गर्भवती महिलाओं और 10 बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान महिलाओं को एनीमिया, टीबी, निमोनिया, नशे के दुष्प्रभाव और गर्भावस्था में जरूरी देखभाल की जानकारी दी गई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय पर पंजीकरण, जरूरी जांच और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी। साथ ही 14 से 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगवाने की अपील की। इस मौके पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें