फाेटो 19स्थायी लोक अदालत की सदस्य नियुक्ति पर संबंधित विवादों के निपटारों की जानकारी लेती अनु
मंडी अटेली। गांव फतेहपुर की बेटी अधिवक्ता अनुप्रिया स्थायी लोक अदालत के सदस्य के रूप में नियुक्ति हुई है। स्थाई लोक अदालत जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के निपटारे का महत्वपूर्ण मंच है जो परिवहन, डाक सेवाएं, बिजली की आपूर्ति, स्वच्छता, अस्पताल और बीमा से संबंधित मामलों को संभालती है। अधिवक्ता अनुप्रिया के पिता सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हैं जबकि उनके पति संजय यादव सिविल कोर्ट नारनौल में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अनुप्रिया ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। अनुप्रिया की नियुक्ति पर बार एसोसिएशन नारनौल एवं अटेली के वकीलों ने बधाई दी है। संवाद