फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर में अंत्योदय मेला संपन्न, 8 को एक दिवसीय मेला सीहमा में

Sun, 07 May 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत राजकीय कॉलेज निजामपुर में लगाया गया दो दिवसीय अंत्योदय मेला शनिवार को संपन्न हो गया। दो दिनों में लगभग 211 लाभार्थियों ने मेले में आकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने के लिए अपना पंजीकरण करवाया। अब 8 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहमा में अंत्योदय मेला लगेगा। सीहमा में लगने वाले इस मेले में 406 लाभार्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अब परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से नीचे है उन परिवारों को इन मेलों में बुलाया जाता है। योजना के सचिव एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि अब 8 मई को राजकीय स्कूल सीहमा में अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 406 लाभार्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी लाभार्थियों की प्री मेला काउंसलिंग भी की गई है ताकि इन्हें योजनाओं के बारे में अच्छी तरह से जानकारी रहे। इस दौरान सीएमजीजीए दिवाकर कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार व बीसी निगम के जिला मैनेजर राजपाल गोरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें