फोटो संख्या:57- राजकीय महाविद्यालय में एसडीएम कनिका गोयल को ज्ञापन सौंपते महाविद्यालय के स्टाफ
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय के स्वयंसेवकों की ओर से पॉलिथीन के विरुद्ध जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव व मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकाली गई जिसमें स्वयंसेवकों ने आमजन को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने एसडीएम कनिका गोयल को शहर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। मौके पर डॉ. लक्ष्मी नारायण, डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. परमीत कुमारी, डॉ. रेनू यादव, डॉ. पविता यादव, डॉ. सोमवीर, डॉ. अलका, डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. अनिता यादव, अजय पाल, ईश्वर यादव, रविंद्र, राकेश मौजूद रहे। संवाद