फोटो संख्या:74- ज्वेलर्स की दुकान में लूट का आरोपी कनीना शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में --स्रोत-
कनीना। थाना शहर कनीना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार। पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।
कनीना रेलवे रोड मुख्य मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान लूटने का प्रयास करने और फायर करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कपिल उर्फ दादा निवासी रेहडूवास थाना साल्हावास झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों कुलदीप निवासी वासी बेरी और विजयंत वासी बाघपुर को एक जून को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान मोबाइल डिवाईस, हथियार, बाइक आदि बरामद किए थे। आरोपियों ने बाइक पर सवार होकर 22 अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया था।