फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली क्षेत्र में आपसी रंजिश में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात काबू किए आरोपी की पहचान संजय निवासी सतनाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गत 4 नवंबर को शादी में खाने को लेकर आपस में हुई कहासुनी को लेकर हाथापाई हो गई थी। इस बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पहले सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने एक आरोपी विरेंद्र उर्फ कालिया निवासी सतनाली को गिरफ्तार किया था तथा पूछताछ में पुलिस द्वारा आरोपी से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की गई थी। साथ ही हाथ में पहनने वाला कड़ा भी बरामद किया था जिससे आरोपी ने शिकायतकर्ता के सिर में चोट मारी थी।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि हेमंत उर्फ हिमांशु निवासी सतनाली ने थाना सतनाली में शिकायत दर्ज कराई कि वह 4 नवंबर को सतनाली से गांव इसराना खंड कनीना में बरात में गया था। इस दौरान संजय निवासी सतनाली के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। उसने बाद 9 नवंबर को आरोपियों ने 2-3 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा अपहरण कर गाड़ी में डाल लिया और सतनाली-महेंद्रगढ़ रोड पर ले गए थे। पीड़ित ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ अपहरण और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें