नारनौल। सरसों चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना अटेली की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिलारपुर निवासी नीरज उर्फ गब्बू के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल था। पुलिस ने इस मामले में कोथल खुर्द निवासी अविनाश उर्फ टिंकू, भौड़ी निवासी दीपक और कोथल खुर्द निवासी मुकेश को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुजरवास निवासी राजेंद्र ने थाना अटेली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। घर के पास बने एक कमरे में सरसों रखी हुई थी, जो रात के समय में अज्ञात व्यक्ति पिकअप गाड़ी से सरसों चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी करने वाले एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है