नारनौल। स्कूल संचालक का अपहरण कर पैसे मांगने और लूट करने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान निम्बी के विकास के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि गांव बापडोली में प्राइवेट स्कूल संचालक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। स्कूल संचालक को अपहरण कर घने जंगल में एक पहाड़ी पर लेकर गए और परिजनों से 50 लाख रुपये मांगे। इस संबंध में सदर थाना नारनौल में मामला दर्ज किया गया था।