नारनौल। साइबर थाना की पुलिस टीम ने 35 लाख 91 रुपये फ्रॉड मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान आकाश निवासी शिवजी नगर डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खाते के खिलाफ देशभर में साइबर ठगी की 10 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपित से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साइबर ठगी के मामले में आरोपी के खाते का प्रयोग हुआ था। पुलिस ने ठगी के मामले में शिकायतकर्ता को 18 लाख रुपये की राशि वापस करा दी थी। जालसाजों ने टेलीग्राम टास्क व इन्वेस्टमेंट के नाम पर 35 लाख 91 हजार रुपये ठग लिए थे।