फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने पिकअप चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोल उर्फ जाहुल वासी टुंडलाका पुन्हाना नूंह के रूप में हुई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोमली गांव में घर के सामने से पिकअप चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पवन वासी गोमली ने थाना कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी पिकअप गाड़ी को रात के समय घर के सामने खड़ा किया था। सुबह उठकर उसने देखा तो गाड़ी वहां पर नहीं मिली। शिकायतकर्ता 2019 में अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने पांचवें आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें