कनीना। गांव खेड़ी तलवाना स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर में 25 मार्च से नौ दिवसीय वार्षिक धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इस कार्यक्रम का पोस्टर जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी। मंदिर कमेटी के सदस्य सरजीत सिंह व बिट्टू पुजारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान लगातार आठ दिन तक श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद सिंह, धर्मवीर सिंह, कृष्ण सिंह, सतपाल मौजूद रहे। संवाद