फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाछोद में ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर सिहमा व सिलारपुर मे ई लाइब्रेरी बनाने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव गत दिवस देशभर में नीट परीक्षा में टॉपर तनिष्का यादव के गांव मिर्जापुर बाछोद में ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ मौजूद रहे। राज्य मंत्री यादव ने प्रदेश भर में कक्षा बारहवीं की परीक्षा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खामपुरा की मनीषा पुत्री मनोज के सम्मान में सिहमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ई लाइब्रेरी व सिलारपुर की अंजलि पुत्री रामनरेश द्वारा देश भर में सीबीएसई में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दौंगडा अहीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान में प्रदेश सरकार हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में नीट परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली तनिष्का यादव को वे एक लाख रुपये व खानपुरा की मनीषा यादव को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पाने पर एक लाख रुपये का अनुदान दे चुके हैं । वहीं अंजलि द्वारा दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें