महेंद्रगढ़। दो साल पहले सरकार की ओर से आकोदा में बिजली निगम का सब डिविजन कार्यालय बनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है। आकोदा में सब डिविजन बनने से 15 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
15 से गांव के उपभोक्ता बिजली निगम के कार्य को लेकर महेंद्रगढ़ निगम में आते है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ से बास खुडाना 21 किलोमीटर पड़ता है, जबकि आकोदा से बास खुडाना 3 किलोमीटर पड़ता है। आकोदा के साथ तीन अन्य सब डिविजन बनाने की घोषणा हुई थी। इनमें सतनाली, निजामपुर और बुचावास हैं। ये तीनों सब डिविजन शुरू हो चुके हैं। आकोदा बिजली निगम का सब डिविजन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जिम्मेदार इसकी घोषणा करने के बाद सुध लेना तक भूल गए हैं।
15 हजार उपभोक्ताओं पर बनता है नया सब डिविजन
बिजली निगम की ओर से 15 हजार उपभोक्ताओं के बाद नया सब डिविजन बनाने का नियम है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में करीब 38 हजार उपभोक्ता है। ग्रामीणों की मांग के अनुसार निगम की ओर से आकोदा में सब डिविजन शुरू किया जाना था, लेकिन अभी तक न तो कनेक्शनों के अनुसार स्टाफ की ड्यूटी लगाई है और न ही इसके लिए फाइल को आगे बढ़ाया गया है।
इन गांवों को होगा फायदा
आकोदा में सब डिविजन शुरू होने के बाद आकोदा से 15 से 20 किलोमीटर तक के गांवों को फायदा होगा। इन गांवों को आकोदा सब डिविजन के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। आकोदा सब डिविजन के अंतर्गत गांव बसई, स्याना, नौताना, पोता, सेहलंग, खुडाना, खुडाना बास, गढ़ी, मालड़ा, बवाना, आदलपुर सहित 15 से अधिक गांवों को शामिल किया जाएगा। ताकि इन गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
आकोदा में बिजली निगम का सब डिविजन कार्यालय खुलने से आसपास के ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कार्य के लिए महेंद्रगढ़ कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा।
-ग्रामीण लखन सिंह, खुडाना
-
अगर आकोदा में सब डिविजन कार्यालय खुल जाता है तो आकोदा सहित आस-पास के एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। इनमें किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन की फाइल लगाने के लिए महेंद्रगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
-ग्रामीण तेजपाल, आकोदा
बिजली निगम ने आकोदा के अलावा सतनाली, निजामपुर, बुचावास सब डिविजन शुरू करने की घोषणा की थी। आकोदा को छोड़कर बाकी तीनों सब डिविजन बन गए हैं, लेकिन आकोदा नहीं बनाया गया है। निगम आकोदा में जल्द से जल्द सब डिविजन बनाने का काम करे।
-ग्रामीण, सतेंद्र खुडाना
बिजली निगम आकोदा में जल्द से जल्द सब डिविजन बनाया जाना चाहिए। ताकि आस-पास के गांवाें के ग्रामीणों को ज्यादा फायदा मिल सके। इसके अलावा उपभोक्ताओं को महेंद्रगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
-अमित कुमार
निगम की ओर से हाल ही में बुचावास व निजामपुर नए डिवीजन बनाए गए हैं। वहीं महेंद्रगढ़ डिवीजन में करीब दो लाख उपभोक्ता हैं। अभी सरकार की ओर से इस तरह के कोई निर्देश उनके पास नहीं आए हैं। प्रदेश सरकार एवं उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार आगामी निर्णय लिया जाएगा। गत वर्ष बुचावास व निजामपुर नए डिवीजन बनाए गए थे, जिनमें अभी काम शुरू हो चुका है।
-रंजन राव, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जिला महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:51- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत-- संवाद
फोटो संख्या:51- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत-- संवाद
फोटो संख्या:51- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत-- संवाद
फोटो संख्या:51- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत-- संवाद