फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनीता यादव ने कनीना खंड के छह गांवों का किया दौरा

Sat, 21 Sep 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार को कनीना खंड के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर वोट करने की अपील की। अनीता यादव ने तलवाना, खेड़ी, धनोंदा, खरखड़ा बास, कैमला, उन्हाणी आदि गांवों में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस मौके पर ग्रामीणों ने अनीता यादव का गांव में पहुंचने पर पगड़ी पहनाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। इस बार पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गारंटी दी है की 18 से 60 वर्ष के बीच की महिलाओं को दो हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें