फोटो नंबर-02पशुओं को लू से बचाने की जानकारी देते चिकित्सक। स्रोत-स्वयं
नारनौल। राजकीय पशु अस्पताल राता कलां में पशुओं को लू से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया।
राता पशु अस्पताल के प्रभारी शल्य चिकित्सक डाॅ. नितिन सोनी एमडी गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कि बढ़ते तापमान से पशु को संतुलित आहार और दिन में तीन से चार बार पानी पिलाना चाहिए। सीधे गर्म हवा से पशु को बचाना चाहिए और गहरी छांव में उनका प्रबंधन करें। अतर सिंह ने बताया कि नई फसल आने के बाद एक दम से नया चारा और नया अनाज नहीं देना चाहिए। संवाद