फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो साल पहले बने पशु अस्पताल को उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव पांचनोता में दो साल पहले बना पशु अस्पताल अभी भी उद्घाटन की बाट जोह रहा है। पशु अस्पताल का उद्घाटन तो नहीं हुआ है, लेकिन दीवार में दरार आ गई हैं और प्लास्टर गिरने लगा है। खिड़की भी टूट चुकी है, लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा पशुपालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बतादें कि पांचनोता गांव में पशु अस्पताल शुरू होने से रोपड़ सराय, नियाज अलीपुर, बायल, रावता की ढाणी सहित आसपास के दर्जन भर गांवों को फायदा मिलना शुरू हो जाता। ग्रामीण रामजीलाल व पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र ने बताया कि अस्पताल का उद्घाटन कर दिया जाए तो स्थानीय लोगों को पशुओं को दूर दराज नहीं ले जाना पड़ेगा।

उद्घाटन से पहले करनी होगी मरम्मत
पांचनोता गांव में 30 लाख रुपये से पशु अस्पताल दो साल पहले बनकर तैयार हो गया था। इतनी भारी भरकम राशि खर्च करने के बाद भी भवन का उद्घाटन नहीं हुआ है। अब उद्घाटन से पहले विभाग को दोबारा पशु अस्पताल की मरम्मत करनी होगी।
विज्ञापन


पशु अस्पताल शुरू नहीं होने ग्रामीणों में भी रोष
दो साल पहले बनकर तैयार पशु अस्पताल शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव में पशु अस्पताल में सुविधा मिलने लग जाती तो उन्हें परेशान नहीं होना पड़ता लेकिन प्रशासन लाखों रुपये खर्च कर भी अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन



पशु अस्पताल भवन का थोड़ा कार्य बाकी है, उसको पूरा करके विभाग से परमिशन लेकर इसका उद्घाटन करवा कर जल्दी चालू कर दिया जाएगा।
राजकुमार, एसडीओ, पंचायती राज विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें