फोटो नंबर-04गांव खैरानी में पशु पालकों को जानकारी देते चिकित्सक। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। पशुपालन विभाग की तरफ से खैरानी गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। राजकीय पशु अस्पताल राता कलां के प्रभारी डाॅ. नितिन सोनी ने बताया कि 144 पशुओं के सेहत की जांच की गई। डाॅ. नितिन सोनी ने बताया कि सभी पशुओं को खनिज मिश्रण लगातार नित्य खिलाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान को अपनाकर उच्च नस्ल के पशु पालने चाहिए। शिविर में बजरंग सरपंच खैरानी तथा ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। संवाद