फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र डांटने के कारण घर से चला गया था, गुरुग्राम से हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना की टीम ने गांव लहरोदा के लापता नाबालिग लड़के को ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने बच्चे को गुरुग्राम से बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे से जानकारी ली। बच्चे ने बताया कि उसको परिजनों ने डांट दिया था, जिसकी वजह से घर से चला गया था। बच्चे ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लहरोदा निवासी बिरेंद्र ने सोमवार शाम थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि उसका लड़का दसवीं कक्षा में पढ़ता है। जो 22 मार्च को सुबह पढ़ने के लिए घर से स्कूल गया था। बिरेंद्र ने बताया कि 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस नहीं आया है। बच्चे को आस पड़ोस में तलाश किया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। परिजनों ने बच्चे के लापता होने की शिकायत पुलिस में दी। थाना शहर में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। थाना शहर पुलिस की एक टीम बच्चे की तलाश में जुट गई। पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात गुरुग्राम से सही सलामत बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें