मंडी अटेली।
नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर गांव चंदपुरा बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का ठहराव नहीं हो रहा है। इससे चार गांवों के ग्रामीण परेशान हैं।
सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने गत 26 दिसंबर को आदेश जारी किए थे कि सभी बसें फ्लाईओवर से नीचे बस स्टैंड से गुजरेगी, लेकिन उसके बावजूद भी कोई पालना नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जिससे चंदपुरा, गणियार, सुजापुर व बजाड़ सहित चारों गांवों के यात्री फ्लाईओवर पर उतार चढ़ाव करते हैं। ऐसे हालात में रात के समय महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से डर के माहौल में आना जाना पड़ता है। चारों गांवों के सरपंचों, जन प्रतिनिधियों ने विचार विमर्श कर रोडवेज के महाप्रबंधक नारनौल को चंदपुरा फ्लाईओवर के नीच बसों का ठहराव कराने की मांग की है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन में यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो चारों गांवों के जनप्रतिनिधि चंदपुरा फ्लाईओवर के नीचे बस स्टैंड पर धरना देने पर मजबूर होंगे।