फोटो 03 उपायुक्त को ज्ञापन सौंपता प्रतिनिधि मंडल। प्रवक्
नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज ने नगर परिषद की ओर से अग्रसेन चितवन वाटिका का नाम बदलकर केवल चितवन वाटिका किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। समाज के जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला के नेतृत्व में जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने कहा कि हाल ही में नप द्वारा पार्क के बाहर लगाए गए नए साइन बोर्ड से अग्रसेन शब्द हटा दिया गया जिससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज ने मांग की है कि नप इस नाम को पुनः दुरुस्त कर चितवन वाटिका की जगह अग्रसेन चितवन वाटिका लिखा जाए। संवाद