फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की सप्लाई शुचारू रूप से नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
बिजली की सुचारु सप्लाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते मिर्जापुर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पूरी बिजली नहीं मिलने से गांव मिर्जापुर बाछौद के किसानों में रोष पाया जा रहा है। वीरवार को बिजली निगम के एसडीओ के नाम किसानों ने ज्ञापन सौंपकर बिजली सप्लाई को सुचारु रूप से रखने की मांग की गई। बिजली निगम के एसडीओ के अनुपस्थित रहने के कारण किसानों ने ज्ञापन उपस्थित अनिल जई को सौंपा। धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पिछले कई दिनों से फसल की सिंचाई के लिए बिजली सुचारु रूप से नहीं आ रही है। जिसके कारण उनको परेशानी हो रही है। ठंड के मौसम को देखते हुए किसान रातभर फसल की सिंचाई के लिए मारा-मारा फिर रहा है। ज्ञापन में किसानों ने बिजली निगम से मांग की है कि अगर समय रहते बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होेंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस मौके पर दयाराम, विजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह ,बाबूलाल, कालूराम ,महेंद्र सिंह, जयप्रकाश, राकेश, तेज सिंह व राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें