फोटो संख्या:66- आंगनबाड़ी केंद्र कनीना में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेती आंगनबाड़ी वर्कर--
कनीना। महिला एवं बाल विकास विभाग कनीना की आरे आयोजित शिक्षा भी, पोषण भी विषय पर तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान विभाग के नोडल अधिकारी अनूप सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों की फैमिली आईडी, अपार आईडी व ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपार आईडी बनाते समय माता-पिता का आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है, ताकि बच्चों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। इस अवसर पर सुपरवाइजर मनीषा यादव, सुमन यादव, पूजा खींची, अनीता यादव, कुसुम लता, मंजू मौजूद रही। संवाद