फोटो संख्या:75 गांव उन्हाणी में बैठक करते स्वास्थ्यकर्मी व आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद
कनीना। गांव उन्हाणी में महिला एवं बाल विकास विभाग की मासिक बैठक के साथ एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें नौ गांवों की आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया। सीनियर सुपरवाइजर मनीष यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। हेल्थ कोच रूपेंद्र शर्मा और रितु शर्मा ने महिलाओं को संतुलित आहार, मौसमी फल-सब्जियों और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन योजना पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। संवाद