फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंगनबाड़ी कर्मियों ने बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई

Tue, 22 Oct 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 05लघु सचिवालय में आंगनबाडी कार्यकर्ता प्रदर्शन करती हुई। स्रोत - संस्था।
विज्ञापन
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी का जिला सम्मेलन पुराना लघु सचिवालय पार्क नारनौल में कृष्णा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला प्रधान कृष्णा देवी व जिला सचिव संतोष ढिल्लों ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को हासिल करने के लिए भावी रूपरेखा प्रस्तुत की। बर्खास्त 975 आंगनबाड़ी कर्मियों को हड़ताल अवधि का मानदेय जारी करने, श्रमिक का दर्जा देने व वेतन को थोक मूल्य सूचकांक से जोड़कर बढ़े हुए महंगाई भत्ता को लागू करने, वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा रुपये 1500 व 750 की बढ़ोतरी को लागू करने जैसी मांगों को हासिल करने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा के राज्य स्तरीय सम्मेलन जो रोहतक में होने जा रहा है, उसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। वहीं केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के अखिल भारतीय सम्मेलन जो 15 दिसंबर से उड़ीसा के भुवनेश्वर में होने जा रहा है, उसमें भी स्कीम वर्कर्स की ओर से प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें