फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खंड स्तर पर फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
मांगों को लेकर पुतला दहन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांव स्तर पर सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। यह प्रदर्शन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं संयुक्त तालमेल कमेटी के आह्वान पर किया गया। जिला प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने ब्लाक स्तर पर सरकार के पुतले जलाए। उन्होंने कहा कि सरकार दमन का सहारा लेकर यूनियन नेत्रियों की बर्खास्तगी का भय दिखाकर आंगनबाड़ी महिलाओं में भय व डर से आंदोलन को कुचलना चाहती है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी आंदोलन अब गांव गांव पहुंच चुका है। जिला प्रधान ने बताया कि 31 जनवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना लघु सचिवालय नारनौल के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले 50 दिनों से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें