फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली विधानसभा क्षेत्र से पूर्वजों का बहुत लगाव रहा : आरती राव

Sun, 22 Sep 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आरती सिंह राव ने शनिवार को क्षेत्र के कांटी, खेड़ी, नावदी व रामपुर में प्रचार किया। ग्रामीणों ने आरती राव का फूल मालाओं, ढोल नगाड़े से स्वागत किया। आरती राव ने कहा कि अटेली विधानसभा क्षेत्र से पूर्वजों का बहुत लगाव रहा है। दादा राव वीरेंद्र सिंह व पिता राव इंद्रजीत सिंह को इसी क्षेत्र से आप लोगों ने भारी बहुमत से जिताकर क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया। अब इस विधानसभा क्षेत्र में रहकर आपकी सेवा का मौका प्राप्त करने के लिए आई हूं। इस मौके पर स्थानीय विधायक सीताराम यादव, सरपंच देवी सिंह देबू, सरपंच सत्यनारायण, सरपंच राकेश, पूर्व सरपंच खेड़ी संत लाल, आर्य समाज अटेली मंडी प्रधान हरदयाल आर्य, हठीराम, ऋषिपाल आर्य, कर्मवीर पहलवान, रामौतार सहित अटेली ब्लॉक के सभी आर्य समाजी और गोशाला के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें