फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एमएससी के आनंद ने भाषण प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग ने विश्व ओजोन दिवस-2026 का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ''ग्लोबल एक्शन फॉर अ कूलर प्लेनेट'' थी। सोमवार को ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. सुशील कंसल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. मोना शर्मा ने की, जबकि विभागाध्यक्ष प्रो. अनिता सिंह ने ओजोन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाषण और रील निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। एमएससी पर्यावरण विज्ञान के आनंद ने भाषण प्रतियोगिता जीती, वहीं पीएचडी शोधार्थी प्रियंका रील निर्माण में विजेता रहीं। प्रो. कंसल ने पर्यावरणीय चुनौतियों, सतत समाधानों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। डॉ. भूपेंद्र पी. सिंह, डॉ. विक्रम सिंह और डॉ. अनूप यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें