फोटो संख्या:79- गांव बाघोत के बागेश्वर धाम पर श्रीमद्भागवत कथा सुनती श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
सेहलंग। उपमंडल के गांव बाघोत में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन व पूर्णाहुति से हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। कथावाचक पंडित राकेश कृष्ण शास्त्री ने अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनके पुत्र-पुत्रियों के विवाह और सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता सच्ची भक्ति और विनम्रता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने चारों युगों की विशेषताओं, भगवान के अवतारों और कल्कि अवतार की भी जानकारी दी। साथ ही दत्तात्रेय के 24 गुरुओं का उल्लेख कर सीखने की भावना पर जोर दिया। संवाद