फोटो 1 सूना पड़ा अगड़ बम जोहड़।संवाद
नांगल चौधरी। अगड़ बम जोहड़ में पूर्व सरपंच मालाराम चौधरी का शव मिलने के बाद शुक्रवार को यहां सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में मछलियों को दाना डालने और घूमने आने वाले लोग भी नजर नहीं आए। वीरवार सुबह मालाराम चौधरी का शव जोहड़ के पानी में तैरता मिला था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल भेज दिया। घटना से क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जोहड़ के चारों ओर मजबूत रेलिंग, तारबंदी, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद