नारनौल। मोहल्ला खड़कड़ी में आर्य समाज द्वारा समय पर उत्तम वर्षा एवं लोककल्याण की कामना से 12 जुलाई को अन्न वृष्टि यज्ञ एवं ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सचिव राजेश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव होंगे, जबकि पर्यावरणविद् डॉ. आरएन यादव और डीएवी स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहेंगे। जयपुर से आचार्य उर्षबुध विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संवाद