फोटो नंबर- 28कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ कप्तान जगराम आर्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। सुभाष पार्क के पास प्राचीन आर्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगराम आर्य ने बताया कि प्राचीन समय में गुरुकुल के माध्यम से विद्यार्थियों को वेद शास्त्र पढ़ाए जाते थे। उन गुरुकुल में दूसरे देशों के विद्यार्थी भी पढ़ने आते थे। प्रत्येक गृहस्थी प्रतिदिन नियमित रूप से प्रात: काल और संध्या काल में हवन करते थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद