फोटो संख्या:53- अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट को लेकर मैदान पर पानी का छिड़काव करते ग्रामीण--संव
कनीना। उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर खेल के मैदान में 25 व 26 अक्टूबर को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दौंगड़ा अहीर में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हो रही खेल महाकुंभ प्रतियोगिता अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर युवाओं ने मैदान को तैयार कर दिया है।
खेल महाकुंभ की सफलता के लिए युवा भी लगातार मैदान को तैयार करने के लिए श्रमदान कर रहे हैं। इसी के साथ ही यंग फार्मर क्लब के पदाधिकारियों ने अलग-अलग कमेटी बनाकर सदस्यों को आयोजन की सफलता के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी है।
वाईएफसी क्लब के सदस्य व पार्षद करणसिंह यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग रहेगा। खेल प्रतियोगिता में लडकों की ओपन नेशनल कबड्डी में विजेता टीम को 31 हजार रुपये, उप विजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 31 हजार रुपये तक के कुश्ती दंगल का आयोजन 26 अक्तूबर को कराया जाएगा। 25 अक्तूबर को अंडर-16 आयु वर्ग के लडकों की नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता तथा एथलेटिक्स में बुजुर्गों की दौड़, लड़के और लड़कियों की 400 मीटर दौड़, लड़कों के लिए 1600 मीटर दोड़, लंबी व ऊंचीकूद की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। राजकुमार यादव, मामन सिंह प्रधान, दिलीप पंच, लीलाराम, अमरजीत, दिनेश पंच, क्लब के प्रधान इंजीनियर विकास यादव, सीहमा पंचायत समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार यादव, प्राचार्य जयवीर यादव, वीरसिंह, मनोज, बलजीत सहित अन्य युवाओं ने सहयोग किया।
फोटो संख्या:53- अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट को लेकर मैदान पर पानी का छिड़काव करते ग्रामीण--संव