महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा ने दीप जलाकर किया।
उन्होंने कहा कि कहा कि हिंदी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का अंग है। उन्होंने हिंदी में ही अधिक से अधिक काम करने बोलने की सलाह दी। हिंदी विभाग से डॉ. पविता यादव ने कहा कि हिंदी न केवल साहित्य की, बल्कि विज्ञान, तकनीक और प्रशासन की भी प्रभावी भाषा बन सकती है। इस मौके पर प्रो. विजय यादव, डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. डॉ. कैप्टन शमशेर सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ आदि माैजूद रहे। संवाद