निजामपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गांव नांगल दर्गु के आंगनबाड़ी केंद्र में बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता सुपरवाइजर रेखा ने की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संज्ञानात्मक अधिगम के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक योगिता ने बच्चों के सामाजिक विकास से संबंधित जानकारी दी। खंड निजामपुर के खंड संसाधन संयोजक अशोक यादव ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार के साथ-साथ गुणवत्तापूर्वक पानी भी जरूरी है। उन्होंने मानक के अनुसार पानी में क्लोराइड, फ्लोराइड, टीडीएस, आयरन आदि की निर्धारित मात्रा जो शरीर के लिए आवश्यक है।