फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की वजह से अस्पताल में बढ़े एलर्जी और आंखों के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम और तेज गर्मी ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में एलर्जी एवं आंखों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन आंखों एवं एलर्जी के 130 से 140 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े तापमान और धूल भरी आंधी के चलते क्षेत्रवासियों को एलर्जी और आंखों शिकायत हो रही है। नागरिक अस्पताल चिकित्सक (एलर्जी) डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि गेहूं की कटाई के समय मिट्टी, गर्मी की वजह से ज्यादा पसीने आने से एलर्जी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि दाद के मरीज काफी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन एलर्जी मरीजों की ओपीडी लगभग 130 हो रही है। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि तेज गर्मी की वजह से आंखों में सूखा पन आ रहा है तथा जिनको आंखों में पहले ही एलर्जी है उनकी ओर बढ़ रही है। जिस कारण आंखों में लालीपन, धुंधलापन, पानी आने लगता है। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से नेत्र रोगियों की ओपीडी बढ़ी है। अब प्रतिदिन 130 से 140 नेत्र रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन

आंखों की एलजी से बचने के लिए ये सावधानियां बरतें
- धूप में बाहर निकलने से पहले आंखों पर अच्छी क्वालिटी के चश्मे और सिर पर टोपी पहने।
- प्रतिदिन दो-तीन बार ठंडे पानी से आंखों को धोएं।
- धूल, मिट्टी या अंधड़ के दौरान आंखों को बचाएं।
- सफर या देर तक बाहर रहने के बाद आंखों को आराम दें।
- हरी सब्जी और फल अधिक खाएं। पानी भी ज्यादा से ज्यादा पीएं।
-मोबाइल एवं टीवी देखने से बचें तथा कंप्यूटर पर काम भी कम से कम ही करें।
- आंखों में दिक्कत ज्यादा है तो नेत्र विशेषज्ञ के पास जांच करवाएं।
एलर्जी से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतें
-घर में एलर्जी वाले व्यक्ति के कपड़े, तौलिया, साबुन अलग रखें।
- शरीर पर नारियल के तेल लगाएं।
- मिर्च का प्रयोग कम से कम करें।
- धूप से बचें।
- घर के अंदर साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें