फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवती को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 31 Jan 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल नगर परिषद के सामने एक युवती को जबरदस्ती गाड़ी में एक युवक बैठा कर ले गया। इसके बाद युवती की बहन ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। इसके बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मंगलवार सायं करीब 4 बजे दो युवती नगर परिषद के सामने से जा रही थी, तभी एक गाड़ी में सवार युवक आया और युवती के साथ बहसबाजी करने लग गया। इसके बाद युवती को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नारनौल शहर थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया एक युवती को ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की चचेरी बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें