नारनौल। दिल्ली विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग की छात्रा अल्का ने मार्च में आयोजित नेट जेआरएफ परीक्षा में 169वी रैंक पाया। अल्का ने पहले ही प्रयास में परीक्षा को उत्तीर्ण किया। माता पिता ौर गांव मिर्जापुर बाछौद का नाम रोशन किया। अल्का के दादा डॉ. रामसिंह ने बताया कि परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पास की है। पिता भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रजनीश यादव तथा डीएवी स्कूल नारनौल में हिंदी अध्यापिका माता सुमन लता ने बताया कि अल्का शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है।