सतनाली। गांव नावां में बाबा समताईनाथ मंदिर, शनि मंदिर, बीरसिंहवास में शिव के मंदिर से महिपाल तंवर, नरेंद्र तंवर, बाली शर्मा, गोबिंद शर्मा की ओर से अक्षत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाली शर्मा ने बताया कि अगले दो दिनों में गांव नावां, बीरसिंह वास, मंढ़ियाली के प्रत्येक घर में भगवान राम के मंदिर का चित्र पहुंच जाएगा। इस मौके पर गोबिंद शर्मा, बजरंग, डब्बू तंवर, रामबीर तंवर सहित अनेक भक्त शामिल रहे।