फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या से आए अक्षत: गिरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के बालरूप नूतन विग्रह को नवीन मंदिर भू-तल के गर्भगृह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस पावन अवसर पर अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों, मंदिरों में खुशी के साथ दीप जगाकर दीपावली मनाने का निमंत्रण दिया जा रहा है। वार्ड नंबर-4 में घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र व पत्रक बांटने का कार्य पूरा हुआ। वार्ड की पार्षद ममता सोनी ने बताया कि लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए निमंत्रण देने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। गिरीश कनोडिया, ओमप्रकाश टांक, सुरेश वर्मा, बिशनदयाल, दक्ष कानोडिया, राजेंद्र इशरका, दिनकर बोहरा, रवि अरोड़ा, अनिता, मीना, सुमनलता, प्रियंका कनोडिया, ज्योति गोयल, अशोक गोयल, तुषार गोयल आदि ने अयोध्या से आए अक्षत, राम मंदिर का चित्र व पत्रक का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें