फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अजित ज्वेलर्स बना एमएमटीसी पैम्प का पसंदीदा साझेदार

विज्ञापन
30 एडीवीटी फोटो नारनौल (अजित प्रकाश)
विज्ञापन
नारनौल (वि)। शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान अजित ज्वेलर्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठान को देश में सोने-चांदी की शुद्धता और गुणवत्ता के लिए पहचान रखने वाली कंपनी एमएमटीसी-पैम्प का पसंदीदा साझेदार बनाया गया है। इस साझेदारी से नारनौल और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को अब स्थानीय स्तर पर एमएमटीसी-पैम्प के सोने और चांदी के सिक्के खरीदने की सुविधा मिलेगी। एमएमटीसी-पैम्प कीमती धातुओं के शोधन और सोने-चांदी के उत्पादों के निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी अपने उत्पादों की शुद्धता एवं गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के लिए जानी जाती है। अजित ज्वेलर्स के साथ इस साझेदारी से ग्राहकों को सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी के लिए एक विश्वसनीय विकल्प उपलब्ध होगा। खरीदारी के समय ग्राहकों को उत्पाद की पैकिंग, शुद्धता संबंधी विवरण और पक्का बिल अवश्य जांचना चाहिए। वहीं, सोने के आभूषण खरीदते समय बीआईएस हॉलमार्क और छह अंकों वाले एचयूआईडी कोड की जांच भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें