फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एआईयूटीयूसी के कर्मचारियों ने रोष-प्रदर्शन कर मांगा छह माह का बकाया वेतन

Thu, 02 May 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। एआईयूटीयूसी से जुड़े संगठन ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन, ग्रामीण चौकीदार संगठन ने नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रधान मास्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने रोष-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि 6 माह के बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कनीना के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

जुलूस में कनीना खंड के सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर, जल कर्मी भी शामिल रहे। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नई फसल आ चुकी है, लेकिन हमारे पास हमारे परिवार के भरण पोषण व अनाज खरीदने का भी पैसा नहीं है। उपायुक्त से पिछले 6 महिनों का बकाया वेतन भुगतान दिलाने की गुहार लगाई है। जल्द ही बकाया वेतन नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर सभा में महेन्द्र सिंह, सूबेसिंह, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, कंवर सिंह, आनंद, सुंदर, शीशराम, सुमेर सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें