फोटो नंबर- 12कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व वायु सैनिक। स्रोत : संस्था
- फोटो : Samvad
नारनौल। भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त वायु सैनिक एसोसिएशन की ओर से एक शाम वायुसेना के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन, शहीदों को श्रद्धांजलि और वायुसेना गान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर विक्रम भालोठिया ने की। मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह यादव रहे। उन्होंने वायुसेना की वीरता, ऑपरेशन सिंदूर में मारक क्षमता तथा तेजस, राफेल और मिसाइल तकनीक से मजबूत हुई रक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व सैनिकों के योग, खेल और समाज सेवा में योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अमरजीत सिंह बडेसरा ने किया। संवाद