फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हवाई फायरिंग, 50 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली। खंड के गांव गणियार में वीरवार की रात एक व्यक्ति के घर में घुसकर हवाई फायर करने और पचास हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस इसे लेनदेन का मामला बता रही है। इस मामले में दो नामजद और अन्य 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गणियार निवासी सदानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह वीरवार को उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे। बेटा दीपू और अजय अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। इस दौरान तीन गाड़ियों में सवार 15-16 लोग लाठी-डंडा एवं पिस्टल लेकर आए। सभी गेट तोड़कर गाली देते अंदर घुस गए और मकान शीशा, वाशिंग मशीन तथा कुर्सियां तोड़ दी। हवाई फायर भी किया। शोर सुनकर लोग वहां एकत्रित हो गए। हमलावरों ने उसके पर्स से 50 हजार रुपये निकाल लिए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि अन्य सभी फरार हो गए।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दो नामजद और अन्य 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें